Search

 
 
 

जमशेदपुर : सदर अस्पताल की बड़ी उपलब्धि, मिला नेशनल क्वॉलिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) सर्टिफिकेट

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जिला अस्पताल (सदर अस्पताल) को नेशनल क्वॉलिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है. एनक्यूएएस के विभिन्न मापदंडों पर खरा उतरने पर सदर अस्पताल को यह प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है. सभी मापदंडों को मिला कर सदर अस्पताल को 86 प्रतिशत अंक मिले हैं. इसे भी पढ़ें : संगठित">https://lagatar.in/jharkhand-ats-action-against-organized-criminal-gang-19-criminals-of-five-gangs-arrested-in-2-months/">संगठित

आपराधिक गिरोह के खिलाफ झारखंड ATS की कार्रवाई, 2 माह में पांच गिरोह के 19 अपराधी गिरफ्तार

क्या है एनक्यूएएस 

सरकारी अस्पतालों के गुणवत्ता निर्धारण के लिए एक एनक्यूएएस पैमाना है. एनक्यूएएस के विभिन्न मापदंडों पर खरा उतरने पर सदर अस्पताल, जमशेदपुर को राट्रीय स्तर पर गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सुविधायें उपल्बध कराने के लिए प्रमाणित किया गया है. एनक्यूएएस प्रमाणीकरण अंतर्गत किसी भी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान का मूल्यांकन कुल आठ पैमानों पर किया जाता है जिसमें प्रदत्त स्वास्थ्य सुविधाएं, मरीजों को प्राप्त अधिकार, मूलभूत संसाधन जैसे दवाई, सेवादाताओं, गुणवत्ता प्रबंधन एवं आंकड़ों आदि का उचित संधारण एवं आकलन महत्वपूर्ण है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-goods-train-derailed-in-danguvaposi-many-coaches-ran-over-each-other/">किरीबुरू

: डांगुवापोसी में मालगाड़ी डीरेल, कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढे़

उपायुक्त व सिविल सर्जन ने की सराहना

जिले की इस उपलब्धि पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने खुशी व्यक्त करते हुए सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी समेत चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की पूरी टीम को बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान प्राप्त होने से जिले के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साह निश्चित ही दोगुना हुआ है. राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन इस दिशा में सतत प्रयासरत है कि स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करते हुए सदर अस्पताल की तरह अन्य सभी सरकारी अस्पतालों यानी सीएचसी, पीएचसी, ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में उपलब्ध करायी जा रही चिकित्सीय सेवाओं को और बेहतर किया जाय. सिविल सर्जन डॉ माझी ने कहा कि यह अवॉर्ड अस्पताल के विभिन्न वॉर्डो व ऑपरेशन थिएटरों की जांच के बाद दिया गया है. इसमें अस्पताल के सभी विभाग के चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपनी अहम भूमिका निभाई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही