Jamshedpur (Sunil Pandey) : बिहार के भवन निर्माण मंत्री सह जनता दल यू के झारखंड प्रदेश प्रभारी अशोक चौधरी और राज्यसभा सांसद सह जदयू झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो 3 जून को कोल्हान प्रमंडल के दौरे पर आएंगे. दोनों नेता 3 जून को चाईबासा फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे. बाद में कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन को तेज करने की रणनीति तैयार करेंगे. इसके बाद सडक़ मार्ग से सरायकेला होते हुए देर शाम जमशेदपुर पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम भी यहीं करेंगे. उक्त जानकारी जदयू के वरिष्ठ नेता सह दौरा कार्यक्रम के को-ऑर्डिनेटर शैलेन्द्र महतो ने दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mp-inaugurated-pew-in-birsanagar-sunday-market/">जमशेदपुर
: बिरसानगर संडे मार्केट में सांसद ने किया प्याऊ का उद्घाटन
जमशेदपुर : टीसीएस आयोन अपने कमिटमेंट की बदौलत डिजिटल एग्जाम लेने में रहा है अग्रणी : गोपाल कृष्णा [wpse_comments_template]
: बिरसानगर संडे मार्केट में सांसद ने किया प्याऊ का उद्घाटन
जमशेदपुर में होगा दोनों नेताओं का अभिनंदन
शैलेंद्र महतो ने बताया कि पार्टी के दोनों नेताओं के जमशेदपुर पहुंचने पर स्थानीय परिसदन में स्वागत किया जाएगा. उसके बाद 4 जून को पूर्वाह्न 11 बजे बाग-ए-जमशेद सभागार में जदयू पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा झारखंड के प्रभारी व सांसद का अभिनंदन किया जाएगा. उक्त कार्यक्रम के बाद आदित्यपुर स्थित एशिया भवन में अपराह्न 3 बजे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी को मजबूत करने का दिशा निर्देश देंगे. शैलेन्द्र महतो ने उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये अधिक से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं को पहुंचने की अपील की है. इसे भी पढ़ें : XLRI">https://lagatar.in/xlri-jamshedpur-tcs-ion-has-been-a-pioneer-in-taking-digital-exams-due-to-its-commitment-gopal-krishna/">XLRIजमशेदपुर : टीसीएस आयोन अपने कमिटमेंट की बदौलत डिजिटल एग्जाम लेने में रहा है अग्रणी : गोपाल कृष्णा [wpse_comments_template]
Leave a Comment