Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : दहेज प्रताड़ना के मामले में सोनारी पहुंची बिहार पुलिस

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : बिहार की छपरा पुलिस दहेज प्रताड़ना से जुड़े एक मामले में पूछताछ करने के लिए जमशेदपुर के सोनारी स्थित अंकुर अपार्टमेंट पहुंची जहां छपरा पुलिस ने मामले के आरोपी दुष्यंत कुमार दास और उनके पिता अंबिका दास से केस से जुड़े मामले में पूछताछ की और उन्हें सशरीर थाना में उपस्थित होने को कहा. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/posting-of-23-police-station-incharges-of-ranchi-ssp-issued-orders/">रांची

के 23 थाना प्रभारियों की पोस्टिंग, एसएसपी ने जारी किये आदेश
इस मामले में छपरा के सहाजीतपुर थाना में दहेज प्रताड़ना की एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता ने पीएमओ से मामले की लिखित शिकायत की जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और जमशेदपुर पहुंची. हालांकि पुलिस ने आरोपियों से पुछताछ की और नोटिस थमाकर वापस चली गई. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-will-not-be-able-to-attend-the-budget-session-court-rejects-the-petition/">हेमंत

सोरेन बजट सत्र में नहीं हो पाएंगे शामिल, कोर्ट ने खारिज की याचिका

गोविंदपुर रेलवे फाटक के पास मिला सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Govindpur-Lash.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत जोजोबेड़ा रेलवे फाटक के पास झाड़ियों में गुरुवार सुबह एक शव मिलने से सनसनी फैल गई. शव से बदबू आने पर स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी और इसकी सूचना गोविंदपुर थाना को दी. सूचना पाकर गोविंदपुर थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-cm-nitish-inaugurated-132-schemes-and-laid-the-foundation-stone-of-110/">बिहारः

सीएम नीतीश ने किया 132 योजनाओं का उद्घाटन और 110 का शिलान्यास
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की. मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के आस-पास है. शव को हत्या कर मौके पर फेंका गया और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से उसपर मोबिल डाल दिया गया जिससे शव की पहचान कर पाना मुश्किल है. शव लगभग सप्ताह भर पुराना है. मृतक ने सिर्फ बरमुडा पहना हुआ है. प्रकाश कुमार ने बताया कि आस-पास की बस्तियों से लापाता लोगों की लिस्ट निकालकर पहचान करने की कोशिश की जा रही है. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-cm-nitish-inaugurated-132-schemes-and-laid-the-foundation-stone-of-110/">बिहारः

सीएम नीतीश ने किया 132 योजनाओं का उद्घाटन और 110 का शिलान्यास

भुइयांडीह शीतला मंदिर में चोरी करने घुसे चोर को लोगों ने पकड़ा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/JSR-CHOR.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत शीतला माता मंदिर परिसर में चोरी करने घुसे चोर को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा. हालांकि इस दौरान चोर का एक साथी भागने में सफल रहा. स्थानीय लोगों ने चोर को पकड़ने के बाद उसे बिजली के खंभे से बांध दिया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को अपने साथ थाना ले गई जहां उससे पूछताछ की जा रही है. चोर का नाम रोहित मुखी बताया जा रहा है, वह बिरसानगर का रहने वाला है. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/thousands-of-farmers-are-gathered-on-shambhu-khanauri-border-meeting-of-united-kisan-morcha-today-further-strategy-will-be-decided/">

 शंभू-खनौरी सीमा पर जमे हैं हजारों किसान, संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक आज, होगी आगे की रणनीति तय

चोरी कर भागने के क्रम में पकड़ाया चोर

जानकारी देते हुए समाजसेवी कमलेश ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ शीतला माता मंदिर के पास स्थित भाजपा कार्यालय में बैठे थे. तभी मंदिर के अंदर से दो चोर चोरी करते भाग रहे थे. उन्होंने साथियों के साथ चोर को धर दबोचा. चोर मंदिर में लगी मां की मूर्ति से चांदी के जेवर और मंदिर के दान पेटी को चुराकर भाग रहे थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/thousands-of-farmers-are-gathered-on-shambhu-khanauri-border-meeting-of-united-kisan-morcha-today-further-strategy-will-be-decided/">

 शंभू-खनौरी सीमा पर जमे हैं हजारों किसान, संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक आज, होगी आगे की रणनीति तय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही