Search

 
 
 

जमशेदपुर : बागे जमशेद गोलचक्कर पर हादसे में घायल बाइक चालक की 4 दिनों बाद भी हालत गंभीर

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : साकची थाना क्षेत्र के बागे जमशेद गोलचक्कर पर 7 जनवरी को कार की ठोकर से घायल बाइक सवार संजय बाख्ती के परिवार के लोगों को घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवार को साकची थाने पर पहुंचे. संजय की पत्नी पंचमी बाख्ती ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं. पति टिस्को में ठेका मजदूर है. इस कारण से घर परिवार ठीक से नहीं चल पाता है. उसे भी आस-पड़ोस में चुल्हा-चौका कर घर की माली हालत में सहयोग करना पड़ता है. [caption id="attachment_522518" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/ghatna-ko-anjam-dene-wali-car.-300x200.jpeg"

alt="" width="300" height="200" /> हादसे को अंजाम देनेवाली कार साकची थाने में जब्त.[/caption] इसे भी पढ़ें : ऋतिक">https://lagatar.in/hrithik-roshan-is-celebrating-his-49th-birthday-with-girlfriend-saba-azad/">ऋतिक

रोशन गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग सेलिब्रेट कर रहे अपना 49वां बर्थडे

पति ने दो दिनों तक घटना की बात छिपायी

पंचमी का कहना है कि उसका पति 7 जनवरी की शाम को फोन किया था और कहा था कि वह नाइट ड्यूटी भी करेगा. उसके बाद उसने दूसरे दिन सुबह के समय भी फोन किया था और कहा था कि सुबह को भी ड्यूटी पर ही रहेगा. इसी दिन 3 बजे उसी की मोबाइल से किसी दूसरे व्यक्ति ने फोन किया और कहा कि संजय टीएमएच में भर्ती है और उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है. उसका इलाज सीसीयू में चल रहा है. [caption id="attachment_522519" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/hadse-me-durghtnagrast-bike-300x200.jpeg"

alt="" width="300" height="200" /> दुर्घटनाग्रस्त बाइक साकची थाने में.[/caption]

घटना के दिन ही पुलिस ने कार को किया था जब्त

घटना के दिन ही साकची पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाली कार को जब्त कर लिया था. इधर परिवार के लोगों ने मंगलवार को साकची थाना प्रभारी से मिलकर मुआवजा दिलाने और संजय का बेहतर इलाज करवाने की मांग की. संजय की बाइक भी साकची थाने पर ही लगी हुई है. संजय का तीन बच्चा है. बड़ा बेटा राहुल, छोटा बेटा विशाल और बेटी ज्योति बाख्ती है.

बालीगुमा धोरा बस्ती का रहने वाला है संजय

पंचमी बाख्ती ने बताया कि संजय का अपना आवास सोनारी के खुंटाडीह है में है, लेकिन वह बालीगुमा के धोरा बस्ती में किराये का मकान में रहता है. घटना के दिन 7 जनवरी को संजय बाइक से ड्यूटी करने के लिये सुबह 6.30 बजे घर से निकला था. इसे भी पढ़ें : आईजी">https://lagatar.in/ig-provision-will-review-the-special-infrastructure-scheme-with-the-sp-of-the-district/">आईजी

प्रोविजन करेंगे जिले के एसपी के साथ स्पेशल इंफ्रास्ट्रक्चर स्कीम योजना की समीक्षा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही