Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बर्मामाइंस में अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत

Jamshedpur (Rohit kumar) : बर्मामाइंस थाना अंतर्गत ट्यूब गेट के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बीती रात 11.30 बजे की है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां स्थिति गंभीर होने पर उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया. टीएमएच ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान बागबेड़ा बजरंग टेकरी निवासी 28 वर्षीय मोहित कुमार साहू के रूप में हुई है. मोहित ऑटो चलाने का काम करता था. वह ऑटो को भाड़े पर लेकर चलाता था. घटना के वक्त वह ऑटो चलाने के बाद मालिक को वापस कर बाइक से घर की ओर जा रहा था. ट्यूब गेट के पास पीछे से एक वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pandit-deendayal-had-given-the-mantra-of-nit-nutan-chir-puratan-saryu-rai/">जमशेदपुर

: पंडित दीनदयाल ने नित नूतन चिर पुरातन का मंत्र दिया था- सरयू राय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही