Search

 
 
 

जमशेदपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, दो घायल

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के उलीडीह ओपी अंतर्गत डिमना रोड शंकोसाई रोड नंबर 1 के पास शनिवार तड़के एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में बाइक सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना को अंजाम देने के बाद वाहन तेजी से मानगो की ओर फरार हो गया. इसे भी पढ़ें : ईडी">https://lagatar.in/ed-team-will-interrogate-former-cm-hemant-from-today-for-next-five-days/">ईडी

की टीम आज से अगले पांच दिनों तक पूर्व सीएम हेमंत से करेगी पूछताछ
इधर, घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में सोनू सोय और उसके पिता प्रधान सोय शामिल है. दोनो को स्थिति गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही