Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टैंकर की ठोकर से बाइक सवार घायल

Jamshedpur (Ashok Kumar) : एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच 33 उमा अस्पताल के पास गुरुवार की शाम एक टैंकर ने सड़क पार कर रहे बाइक सवार को ठोकर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद उग्र लोगों ने टैंकर चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की. वहीं घायल बाइक चालक मानगो कुमरूम बस्ती के रहनेवाले पारस को इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rajkumar-celebrated-his-birthday-a-day-before/">जमशेदपुर

: राजकुमार ने एक दिन पहले मनाया था जन्मदिन

कांग्रेस नेता पप्पू सिंह ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

घटना की जानकारी पाकर मौके पर कांग्रेस नेता पप्पू सिंह पहुंचे हुये थे और उन्होंने ही घायल को इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया. भीड़ से चालक को बचाकर उमा अस्पताल में ही छिपाया गया था. सूचना पर जब पुलिस पहुंची तब चालक को हिरासत में ले लिया. घटना की जानकारी पाते ही पारस के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गये थे. वहीं दूसरी और पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-scooty-rider-crushed-by-truck-dies/">जमशेदपुर

: ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही