Search

 
 
 

जमशेदपुर : मंदिर से पूजा कर लौट रहे बाइक सवार सड़क दुर्घटना में घायल

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : पटमदा थाना अंतर्गत टाटा-पटमदा मार्ग पर मंगलवार दोपहर बाइक सवार दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए. घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों का इलाज चल रहा है. घायलों में परसुडीह कीताडीह निवास कल्लू और बुद्धा शामिल है. घटना में कल्लू को गंभीर चोटें आई है. उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. इधर, घटना की सूचना पाकर दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और हालचाल जाना. कल्लू टाटानगर स्टेशन में पार्सल में काम करता है जबकि बुद्धा स्टेशन में ही चाय बेचने का काम करता है. इसी भी पढ़ें : मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/cm-inspects-jharkhand-building-construction-work-in-delhi-angry-asks-for-report/">मुख्यमंत्री

ने दिल्ली में झारखंड भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, हुए नाराज, रिपोर्ट मांगी

हाथी खेदा मंदिर से पूजा कर लौटने के दौरान हुआ हादसा

घटना के संबंध में बुद्धा ने बताया कि वह अपने साथी कल्लू के साथ बाइक से हाथी खेदा मंदिर में पूजा करने गया था. कल्लू ही बाइक चला रहा था. पूजा कर लौटने के दौरान ही रास्ते में टाटा मैजिक वाहन आ गया. इस दौरान उनकी बाइक टाटा मैजिक से टकरा गई, जिससे बाइक सड़क पर काफी दूर तक जा गिरी. इस घटना में दोनों घायल हो गए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही