Search

 
 
 

जमशेदपुर : बाइक सवार से मोबाइल छिनतई का प्रयास, दो बदमाश धराए

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के साकची पुराना कोर्ट के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक का मोबाइल छीन लिया. घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश जुबली पार्क होते हुए भागने लगे. इधर, पीड़ित ने भी अपने बाइक से बदमाशों को पीछा किया. हालांकि बदमाश ज्यादा दूर नहीं जा पाए और बेल्डीह स्कूल के पास सड़क पर गिर पड़े. पीछे से पीड़ित भी मौके पर पहुंच गया. इस दौरान एक बदमाश मौके से भागने में सफल रहा जबकि दो को लोगों ने पकड़ लिया. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों बदमाशों को थाना ले गई. बताया जाता है कि बदमाशों की बाइक पर जो नंबर प्लेट लगा हुआ है वह एक स्कूटी का है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-protest-against-demolition-of-settlement-in-bishtupur-demand-for-rehabilitation-from-dc/">जमशेदपुर

: बिष्टुपुर में बस्ती उजाड़ने का विरोध, डीसी से की पुर्नवास की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही