Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : उलीडीह में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से सोने की चेन और अंगूठी लूटी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : उलीडीह थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर की रहने वाली सोनी देवी से बाइक सवार दो बदमाशों ने बुधवार की रात 9 बजे झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन और हाथ से अंगूठी लूट ली. घटना के बाद महिला सीधे थाने पर गयी और घटना की लिखित शिकायत की. इसके बाद उलीडीह पुलिस मामले की जांच में पहुंची और आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/kaja-jamshedpur-the-family-members-slept-with-the-door-open-in-sopodera-parsudih-theft-happened/">जमशेदपुर

: परसुडीह के सोपोडेरा में दरवाजा खोलकर सोये थे परिवार के लोग, हो गयी चोरी

बाजार से घर की तरफ लौट रही थी महिला

पुलिस का कहना है कि सोनी देवी गुरुवार की शाम बाजार करने के लिये निकली हुई थी. इस बीच वह अपने घर की तरफ पैदल ही लौट रही थी. इस बीच ही बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे नेश्नल इलेक्ट्रोनिक फैक्ट्री के पास रोक लिया और गले से सोने की चेन छीन लिया. साथ ही हाथ से सोने की अंगूठी भी छीन ली. घटना के समय रोड सन्नाटा होने के कारण महिला ने शोर मचायी तब कोई पास नहीं आया. घटना के बाद पुलिस बाइक सवार बदमाशों का पता लगाने के लिये सीसीटीवी कैमरा भी खंगाल रही है. इसे भी पढ़ें: बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-woman-molested-husband-thrashed-for-protesting/">बोकारो

: महिला के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर पति की पिटाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही