Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : प्रवचन सुनने जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने की चेन छिनतई

Jamshedpur (Rohit kumar) : शहर में आए दिन महिलाओं से चेन छिनतई के मामले सामने आ रहे है. पुलिस भी इनपर काबू पाने में नाकाम रही है. ताजा मामला टेल्को थाना क्षेत्र का है जहां प्रवचन सुनने जा रही बिरसानगर निवासी मीरा ओझा से बाइक सवार अपराधियों ने गले से चेन की छिनतई कर ली. घटना टेल्को थाना क्षेत्र के राम मंदिर के पास की है. इस संबंध में मीरा ने टेल्को थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत की है. इसे भी पढ़ें : निलंबित">https://lagatar.in/hearing-on-suspended-ias-pooja-singhals-discharge-petition-completed-ed-court-reserves-verdict/">निलंबित

IAS पूजा सिंघल की डिस्चार्ज याचिका पर सुनवाई पूरी, ED कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

प्रवचन सुनने जा रही थी महिला

शिकायत में पीड़िता मीरा ओझा ने बताया कि वह शुक्रवार देर शाम पैदल ही राम मंदिर में आयोजित प्रवचन सुनने जा रही थी. राम मंदिर के पास ही बाइक सवार दो बदमाश अचानक पीछे से आए और झपट्टा मारकर चेन की छिनतई कर ली और तेजी से बिरसानगर की ओर भाग निकले. इधर, शिकायत के बाद पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही