Search

 
 
 

जमशेदपुर : बाइक सवार बदमाशों ने किया मोबाइल छिनतई का प्रयास

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : टेल्को थाना क्षेत्र के महानंद बस्ती में बाइक सवार दो बदमाशों ने रविवार की दोपहर अविनाश कुमार से मोबाइल छिनतई करने का प्रयास किया. घटना का विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई की और पत्थर से हमला कर दिया. घटना में उसका सिर फूट गया है. परिवार के लोगों को घटना की जानकारी मिलने पर वे इलाज के लिये अविनाश को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-absconding-woman-selling-brown-sugar-arrested/">जमशेदपुर

: ब्राउन शुगर बेचनेवाली फरार महिला गिरफ्तार

बदमाशों को पहचानता नहीं है भुक्तभोगी

भुक्तभोगी अविनाश का कहना है कि घटना के समय वह अपने घर की तरफ पैदल ही जा रहा था. इस बीच ही दो बदमाश आया और उसे रोक लिया. इसके बाद मोबाइल छिनतई करने लगा. हो-हल्ला करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी. इस बीच ही उसपर पत्थर से हमला कर दिया गया. घटना में वह मूर्छित होकर जमीन पर गिर गया था. इसके बाद पड़ोस के लोग पहुंचे और घटना की जानकारी परिवार के लोगों को जाकर दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-molested-and-snatched-near-pm-mall/">जमशेदपुर

: पीएम मॉल के पास महिला से छेड़खानी और छिनतई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही