Search

 
 
 

जमशेदपुर : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड यीशु भवन के पास शुक्रवार–शनिवार रात 2 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया. मृतक की पहचान भालूबासा रोड नंबर 5 निवासी 32 वर्षीय अमित तिवारी के रूप में को गई. जबकि घायल खालिद ओल्ड पुरुलिया रोड का रहने वाला है. मृतक अमित मूल रूप से सिवान जिले का रहने वाला है. वह अपने रिश्तेदारों के साथ भालूबासा में रहता है. अमित साकची में सब्जी बेचने का काम करता था. पुलिस ने अमित के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है. सूचना पाकर परिजन जमशेदपुर के लिए निकल चुके है. इसे भी पढ़ें : मतदाता">https://lagatar.in/voters-must-use-their-vote-dc/">मतदाता

अपने मतदान का जरूर करें प्रयोग : डीसी

अनियंत्रित होकर दुर्घटना होने की आशंका

जानकारी देते हुए आजादनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रात 2 बजे दोनो युवक घायल अवस्था में सड़क किनारे मिले थे. संभवतः दोनो बाइक अनियंत्रित होने के कारण घायल हुए है. घायल खालिद द्वारा मामले को लेकर कुछ भी नही बताया गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के शव गृह में रखवा दिया गया है. परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : कल">https://lagatar.in/weather-patterns-will-change-in-jharkhand-from-tomorrow-possibility-of-rain-along-with-thunder-and-hailstorm/">कल

से झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के साथ वज्रपात-ओलावृष्टि की संभावना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही