Jamshedpur (Rohit Kumar) : साकची थाना अंतर्गत कोर्ट रोड में अपराधियों ने कदमा फार्म एरिया निवासी बी धनंजय पर अपराधियों ने गोली चलाई थी. घायल अवस्था में ही धनंजय ने अपने साथी पंकज दुबे को फोन पर जानकारी दी और बाइक से ही टीएमएच पहुंचा. धनंजय के बाएं ओर कमर में गोली लगी है. इधर सूचना पाकर परिजन भी टीएमएच पहुंचे और धनंजय का हाल चाल जाना. प्रभारी सिटी एएसपी सुमित अग्रवाल, बिष्टुपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार और प्रभारी साकची थाना प्रभारी दीपक टीएमएच पहुंचे और धनंजय से घटना की जानकारी ली. धनंजय टाटा स्टील में एएसआई के पद पर तैनात है. ओल्ड पुरुलिया रोड में बाइक सवार से हुआ था विवाद
धनंजय ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को उसकी छुट्टी रहती है. वह शाम 6.30 बजे घर से अपने सहकर्मी पंकज दुबे के घर गया था. पंकज मानगो के कुंवर बस्ती में रहता है. रात 9.30 बजे पंकज के घर से निकला था. रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन युवक रैश ड्राइविंग कर रहे थे. इसी दौरान धनंजय की उन युवकों से बहस हुई थी. कोर्ट रोड में उसे बाइक सवार युवकों ने रोका और फायरिंग कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए. उसने इसके जानकारी साथी पंकज को दी और टीएमएच पहुंचाया. [wpse_comments_template]
इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-mining-limited-honored-with-cii-itc-sustainability-awards/">जमशेदपुर
: टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड सीआईआई आईटीसी सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स से सम्मानित