Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बागबेड़ा में बाइक अनियंत्रित होकर खेत में घुसी, एक की मौत

Jamshedpur (Rohit kumar) : बागबेड़ा स्थित कालियाडीह गौशाला के पास सड़क दुर्घटना में बागबेड़ा रोड नंबर 5 निवासी 45 वर्षीय राकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. इधर, सूचना पाकर राकेश के परिजन भी अस्पताल पहुंचे. फिलहाल राकेश के शव को एमजीएम अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है. शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार राकेश ईट–बालू की सप्लाई का काम करता था. रात को वह कालियाडीह से वापस अपने घर की ओर जा रहा था. रास्ते में अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही