Search

 
 
 

जमशेदपुर: बैंक ऑफ इंडिया डकैती कांड में प्रयुक्त बाइक लावारिस हालत में बरामद

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : उलीडीह थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया में गुरुवार को हुई एक करोड़ की डकैती कांड में प्रयुक्त दो बाइक को पुलिस ने एनएच 33 के पास लावारिस हालत में बरामद किया है. दोनों बाइक को पुलिस ने गुरुवार की रात ही बरामद किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बाइक दोपहर के पहले से ही सड़क किनारे खड़ी है. एक पर हेलमेट भी टंगा हुआ था. इसके बाद पुलिस ने बाइक को बरामद कर लिया है.   [caption id="attachment_392991" align="aligncenter" width="488"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/bike-1.jpg"

alt="" width="488" height="400" /> एनएच 33 से बरामद बाइक.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-police-team-behind-koda-gang-in-bank-of-india-robbery/">जमशेदपुर:

बैंक ऑफ इंडिया डकैतीकांड में पुलिस टीम को कोड़ा गैंग के पीछे लगाया

महिंद्रा शो-रूम के सीसीटीवी फुटेज में दिखे डकैत

घटना की जांच के क्रम में पुलिस टीम ने महिंद्रा शो-रूम का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला. इस फुटेज में बाइक सवार डकैत दिखे हैं. हालाकि चेहरे पर हेलमेट होने के कारण चेहरा साफ नहीं दिख रहा था. आशंका व्यक्त की जा रही है कि डकैत आजादनगर रोड नंबर 15 वाले रास्ते से भीतर से ही एनएच पहुंचे होंगे. यहां पर बाइक को सड़क किनारे खड़ी कर वे वहां से फरार हो गये. डकैत कहां फरार हुये हैं इसकी टोह पुलिस लगा रही है. [caption id="attachment_392993" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Image-2022-08-19-at-1.40.21-PM-1.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> एनएच 33 से बरामद दूसरी बाइक.[/caption]

डकैत रांची गये या पुरुलिया की तरफ

बाइक सवार डकैत रांची की तरफ गये या पुरुलिया की तरफ इसका पता पुलिस की ओर से लगाया जा रहा है. पुरुलिया की तरफ और रांची रोड की तरफ लगे कई सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला है, लेकिन पुलिस को कुछ हाथ नहीं आया है. पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-kidnapping-of-minor-girl-from-kadma/">जमशेदपुर:

कदमा से नाबालिग लड़की का अपहरण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही