Search

 
 
 

Jamshedpur : बिनीता देबुका ने लांच किया फैशन लेबल बनारसी गठरी

 
Jamshedpur (Vishhwajeet Bhatt) : जैसे-जैसे त्यौहारी सीजन नजदीक आ रहा है, जमशेदपुर में स्थानीय स्तर पर भी कई फैशन डिजाइनर अपनी पेशकश लेकर सामने आ रहे हैं. इसी क्रम में बिनीता देबुका ने भी फैशन लेबल बनारसी गठरी लांच किया है. बिष्टुपुर स्थित होटल अल्कोर में 22 और 23 अक्टूबर को आयोजित हो रहे फैशन मेला में भी स्टॉल नंबर दो पर बनारसी गठरी के परिधान उपलब्ध रहेंगे. बिनीता देबुका ने बताया कि बनारसी गठरी के क्लेक्शन में प्रत्येक पीस बनारस के आकर्षण और विरासत का प्रतीक है. इसे जो चीज सबसे अलग बनाती है, वह है इसकी विरासत, शिल्प कौशल और आधुनिक विलासिता का सहज मिश्रण. बिनीता कहती हैं कि यह फैशन और रचनात्मकता के प्रति मेरे जुनून का प्रतिबिंधब है. फैशन और इंटीरियर डिजाइन में दोहरी विशेषज्ञता के साथ बिनीता का ध्यान सिर्फ परिधानों पर नहीं बल्कि शिल्पकला के अनुभवों पर भी है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-all-in-one-app-voter-helpline-for-voters-complete-information-on-one-click/">Jamshedpur

: मतदाताओं के लिए ऑल इन वन एप वोटर हेल्पलाइन, एक क्लिक पर पूरी जानकारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही