Search

 
 
 

जमशेदपुर : आदित्यपुर स्टेशन में बायो टॉयलेट का हुआ शुभारंभ

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : आदित्यपुर स्टेशन पर लगातार यात्री सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं. इसी के मद्देनजर सोमवार से यहां बायो टॉयलेट की शुरुआत की गई है. आदित्यपुर के मुख्य यार्ड मास्टर प्रदीप कुमार व सीनियर सेक्शन इंजीनियर संजय गुप्ता ने बायो टॉयलेट का उद्घाटन किया. बता दें कि चक्रधरपुर रेल मंडल ने स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा के तहत आदित्यपुर व कई छोटे स्टेशनों पर बायो टॉयलेट का निर्माण कराया है. इनके संचालन का जिम्मा निजी एजेंसी को सौंपा गया है. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार टाटानगर स्टेशन के बर्मामाइंस गेट के पास भी जल्द ही एक बायो टॉयलेट लगाया जाएगा. इसका संचालन भी एजेंसी करेगी. उद्घाटन के दौरान टाटानगर के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक अंजनी राय, कैटरिंग इंस्पेक्टर राकेश कुमार और कई रेलकर्मी व आरपीएफ के पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chief-loco-engineer-inspected-the-electric-shed/">जमशेदपुर

: मुख्य लोको इंजीनियर ने किया इलेक्ट्रिक शेड का निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही