Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा स्टील अप्रेंटिस की परीक्षा दुसरे राज्यों में कराए जाने का बिरसा सेना ने किया विरोध

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : टाटा स्टील की ओर से अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए ली जाने वाली अप्रेंटिस की परीक्षा दूसरे राज्यों में कराए जाने का बिरसा सेना ने विरोध किया है. इस संबंध में सेना की ओर से एक शिकायत पत्र गुरूवार को उपायुक्त को सौंपा गया. जिसमें बताया गया कि उक्त परीक्षा में झारखंड का डोमिसाइल लागू है. ऐसे में दूसरे राज्यों (प.बंगाल एवं ओडिशा) के अलग-अलग शहरों में परीक्षा आयोजित करने का औचित्य समझ से परे हैं. बिरसा सेना के संस्थापक दिनकर कच्छप ने बताया कि एसएनटीआई की ओर से उक्त परीक्षा आयोजित की जा रही है. जबकि उक्त संस्थान का कार्यालय जमशेदपुर में स्थित है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-train-jammed-at-khemashuli-station-for-the-third-day-passengers-suffering-due-to-cancellation-of-trains/">जमशेदपुर

: खेमाशुली स्टेशन पर तीसरे दिन भी रेल चक्का जाम, ट्रेनें रद्द होने से यात्री बेहाल

कुड़मी आंदोलन का दिया हवाला

बिरसा सेना की ओर से उपायुक्त को सौंपे गए शिकायत पत्र में कहा गया है कि इन दिनों कुड़मी समुदाय की ओर से रेल रोको एवं सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जा रहा है. जिससे दोनों मार्ग बाधित है. ट्रेने रद्द हैं व बसें नहीं चल रही है. ऐसे में यहां के अभ्यर्थी दूसरे राज्यों में आयोजित परीक्षा में कैसे पहुंच पाएंगे. दिनकर कच्छप ने झारखंड के डोमिसाइल के अनुसार परीक्षा यहीं आयोजित करने की मांग की. अन्यथा आंदोलन करने की बात कही. प्रतिनिधिमंडल में बलराम कर्मकार, सुनील सोरेन, विजय सोय, सूरज बास्के, दीपक बानरा समेत अन्य शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही