Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिरसा सेना ने अंचलाधिकारी से की जमीन कब्जाने की शिकायत

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ratan Singh) : एमजीएम थाना अंतर्गत बड़ाबांकी के रहने वाले मलिन्दर सिंह और उनके चचेरे भाई अमित सिंह ने कुछ लोगों पर उनकी जमीन हड़पने का आरोप लगाया है.. बुधवार को इस मामले को लेकर बिरसा सेना के सदस्यों के साथ पीड़ित परिवार के लोग सिदगोड़ा थाना व जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत की. मलिन्दर सिंह ने अपनी शिकायत ने बताया है कि सिदगोड़ा के रामकृष्ण मिशन स्कूल के पास उनके दादा जी स्वर्गीय बैजो भूमिज की खतियानी जमीन है. यहां उनके द्वारा घर बनाया गया है एवं जमीन को बॉउंड्री कर घेरा बंदी की गई थी. लेकिन जमीन का जाली कागज एवं फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन हड़पने के मकसद से राज लकड़ा, विक्टर सोरेन, वीरसिंह सोरेन एवं अन्य असामाजिक तत्वों के द्वारा घर की बाउंड्री को तोड़कर घर में रखे लोहे का पाइप को चुरा लिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sikh-wisdom-is-giving-a-new-direction-to-education-dr-ehtesham/">जमशेदपुर

: शिक्षा को नयी दिशा दे रहा है सिख विजडम : डॉ एहतेशाम

यह थे उपस्थित

इधर, मामले पर संज्ञान लेते हुए अंचलाधिकारी ने परिवार वालों को जमीन वापसी का भरोसा दिलाया है. बिरसा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष दिनकर कच्छप ने आरोप लगाया कि जमीन पर कब्जा करने वाले लोग झामुमो से जुड़े हुए हैं और यह सभी अपने पद का गलत फायदा उठाकर इस तरह की हरकत कर रहे हैं. मौके पर परिवार के सदस्यों में नटवरक सिंह, मालिन्दर सिंह, अनिल सिंह, अमित सिंह, कुंदुर सिंह, ग्रामीणों में कुंती सिंह, आरती सिंह, महिला समिति से देवान्ति महतो, विजय लक्ष्मी और बिरसा सेना के सदस्यों में सेना के केंद्रीय अध्यक्ष दिनकर कच्छप, महासचिव दीपक भूमिज, उपाध्यक्ष विशाल रविदास, शाहिल शांडिल, राजा पूर्ति, विशाल बास्के, जयदेव सिंह, महानन्द सिंह, गंगाधर सिंह आदि उपस्थित थे.[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही