Search

 
 
 

जमशेदपुर : बिरसा सेना ने रैयती जमीन की मापी पर रोक लगाने की मांग

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : बिरसा सेना ने स्व बंगाली सिंह सरदार की रैयती जमीन की अवैध रूप से मापी किये जाने का विरोध किया है. इसे लेकर सोमवार को बिरसा सेना के सदस्यों ने मानगो अंचलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा. इसमें बताया गया है कि उक्त जमीन के रैयतों को इसकी सूचना दिए बिना जमीन की मापी अवैध तरीके से की गई है. यह जमीन स्व बंगाली सिंह सरदार की थी. उनकी पत्नी कमला सिंह को न्यायालय से डिग्री मिलने के बावजूद इस जमीन पर विवाद चल रहा था. बाद में एलआरडीसी ने इस पर दखल भी दिलाया था. बावजूद इसके जमीन की मापी करवाई जा रही है. पूरे मामले को लेकर रैयतदार बिरसा सेना के साथ अंचल कार्यालय पहुंचे और इस तरह हो रही मापी पर रोक लगाने की मांग की है. मौके पर बिरसा सेना के केन्द्रीय अध्यक्ष दिनकर कच्छप, कमला सिंह सरदार, बलराम कर्मकार, विशाल रविदास, बबरी सिंह सरदार, दीपाली दास, विसाल बास्के, देवेंदर भूमिज, रोहित बोदरा, राजा पूर्ति आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-250-women-from-jharkhand-will-attend-the-provincial-session-of-marwari-mahila-sammelan/">जमशेदपुर

: मारवाड़ी महिला सम्मेलन के प्रांतीय अधिवेशन में झारखंड से शामिल होगी 250 महिलाएं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही