Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिरसा सेना ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : बिरसा सेना के सदस्यों ने मंगलवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर बिरसा मुण्डा के नाम राजनैतिक पार्टी बनाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की. इस संबंध में बिरसा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष दिनकर कच्छप ने कहा रांची जिला के इटकी में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा धरती आबा बिरसा मुंडा के नाम पर राजनीतिक पार्टी का गठन किया गया है जो बिरसा मुंडा के साथ पूरे आदिवासी समाज का अपमान है. उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर बिरसा मुंडा के नाम पर राजनीतिक पार्टी बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. कच्छप ने कहा यदि जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं की तो बिरसा सेना उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगी जिसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन और सरकार की होगी.

इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-72-hour-akhand-harinam-sankirtan-at-shankosai-hari-temple-from-april-26-kalash-yatra-taken-out/">जमशेदपुर

: शंकोसाई हरि मंदिर में 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन 26 अप्रैल से, निकाली गई कलश यात्रा

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही