Search

 
 
 

जमशेदपुर : भुख हड़ताल पर बैठे बिरसा सेना के दिनकर कच्छप की तबीयत बिगड़ी, एमजीएम में कराया गया भर्ती

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : बारीडीह गोलचक्कर में कोंका कमार के नाम से की गई पत्थलगड़ी को जिला प्रशासन द्वारा हटाए जाने के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे बिरसा सेना के दिनकर कच्छप की सोमवार को अचानक तबीयत विगड़ गई. आनन-फानन में एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां वे इलाजरत हैं. भुख हड़ताल पर संगठन के चार सदस्य बैठे थे. जिसमें दिनकर कच्छप की तबीयत खराब होने के बाद तीन अन्य का अनशन जारी है. बिरसा सेना के बलराम कर्मकार ने कहा कि जिला प्रशासन पत्थलगढ़ी उखाड़कर आदिवासी परंपरा के साथ खिलवाड़ किया है. इसके लिए जिला प्रशासन को इसके लिए माफ़ी मांगनी चाहिए.बिरसा सेना जिला प्रशासन को 4 जुलाई तक का समय देता है. अगर पत्थलगढ़ी को यथाशीघ्र उस स्थान पर नहीं गाड़ा गया तो बिरसा सेना उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-guru-purnima-festival-celebrated-with-pomp-in-sonari-tarun-sangh/">जमशेदपुर

: सोनारी तरूण संघ में धूमधाम से मनाया गया गुरू पुर्णिमा महोत्सव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही