Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिरसानगर सामुदायिक भवन पर है शराबियों का कब्जा

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बिरसानगर रोड नंबर 6 वनराज अखाड़ा के पास बने सामुदायिक भवन पर इन दिनों शराबियों का कब्जा है. भवन में शराबी देर रात तक पार्टी मनाते है जिससे स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोग शराबियों के डर से इसकी शिकायत करने से भी डरते है जिस कारण शराबियों का मनोबल भी बढ़ा हुआ है. स्थानीय लोगों के अनुसार सामुदायिक भवन में लगे तालों की चाबियां इन्ही लोगों के पास होती है. आए दिन भवन के अंदर टेबल कुर्सी लगाकर असामाजिक तत्व अड्डाबाजी करते हैं. शराब पीकर गाली गलौज करते हैं. यह मंजर देर रात तक चलता है. इनके इस कार्य से स्थानीय लोग काफी परेशान रहते हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-police-arrested-seven-people-for-stealing-coil-from-transformer/">चाईबासा

: ट्रांसफार्मर से क्वायल चोरी करने के आरोप में सात लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

साल 2015 में स्थानीय लोगों की सहूलियत के लिए बना था भवन

स्थानीय लोगों ने बताया कि भवन का निर्माण साल 2015 में हुआ था. उस वक्त तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इसका उद्घाटन किया था. भवन का निर्माण स्थानीय लोगों की सहूलियत के लिए बना था. भवन में कुल चार कमरे है जिसमें ताले लगे हुए है. इसकी चाबी स्थानीय दबंगों के पास है. सभी रात को एक साथ बैठकी करते हुए शराब का सेवन करते हैं और गाली-गलौज करते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही