Search

जमशेदपुर : बिरसानगर पुलिस पर पीट कर पैर तोड़ने का आरोप, थाना प्रभारी ने नकारा

Jamshedpur (Rohit kumar) : बिरसानगर थाना की पुलिस पर पिटाई कर पैर तोड़ने का आरोप लगा है. यह आरोप हुडको थीम पार्क के पास रहने वाले कमल मुखी ने लगाया है. घटना के बाद पुलिस ने कमल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. वहां उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे टीएमएच भेजने की सलाह दी है. कमल ने बताया कि वह जेएमएम का मंडल सह सचिव है. मंगलवार की रात 11 बजे बिरसानगर पुलिस घर आई और गाली गलौज करने लगी. इसी बीच पुलिस ने जाति सूचक शब्द का भी प्रयोग किया और पिटाई करने लगी. पिटाई से उसका दायां पैर टूट गया है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-district-council-member-and-head-kulitodang-upgraded-high-school/">चक्रधरपुर

: जिला परिषद सदस्य व मुखिया ने कुलीतोडांग उत्क्रमित उच्च विद्यालय का किया निरीक्षण
इस मामले में थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने कहा कि कमल पर दंगा का आरोप है. इसके अलावा टेल्को थाना में भी सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप है. इसी को लेकर पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी. वह पुलिस को देखकर भागने लगा. भागने के क्रम में वह गिर गया और उसका पैर टूट गया. इधर भाजपा नेता बिमल बैठा भी एमजीएम अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. वे पीड़ित के परिजनों के साथ एसएसपी से मामले की शिकायत करने पहुंचे. एसएसपी ने कहा कि परिजन लिखित शिकायत करें. वे त्वरित कार्रवाई करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp