Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिरसानगर की महिला से सीआरपीएफ जवान ने किया दुष्कर्म

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ashok Kumar) : बिरसानगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को चाकू का भय दिखाकर दुष्कर्म करने का एक मामला सीआरपीएफ जवान के खिलाफ दर्ज कराया है. घटना में आरोपी उत्तर प्रदेश प्रयागराज में 8224 बटालियन के सीआरपीएफ जवान राम निवास कुमार को बनाया गया है. आरोपी का आवास बिहार के गया जिला गांव बलुआ में है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-women-thieves-of-bengal-active-in-kadma-ganesh-puja-fair/">जमशेदपुर

: कदमा गणेश पूजा मेला में बंगाल की महिला चोर सक्रिय

आधी रात को घुस गया था घर में

मामले में महिला ने कहा है आरोपी 8 अगस्त की आधी रात को उसके बिरसानगर आवास में घुस गया था. पहले तो उसने चाकू का भय दिखाकर जानलेवा हमला कर दिया. उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद मामला थाने तक नहीं पहुंचा था. कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज होने के बाद बिरसानगर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शनिवार को सीआरपीएफ जवान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इधर घटना के संबंध में बिरसानगर थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में कितनी सच्चाई है. इसकी जांच के बाद ही खुलासा हो सकेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-bikes-collide-in-telco-one-dead/">जमशेदपुर

: टेल्को में दो बाइक में टक्कर, एक की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही