Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज में मनाई गई महान समाज सुधारक सावित्री बाई फूले की जयंती

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : वर्कर्स कॉलेज में मंगलवार को भारत की प्रथम महिला विद्यालय की संस्थापिका, समाज सुधारक एवं कवयित्री सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर कॉलेज के वोकेशनल विभाग की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम सावित्रीबाई फुले के चित्र पर प्राचार्य डॉ सत्यप्रिय महालिक एवं अन्य शिक्षकों ने माल्यार्पण किया. वोकेशनल विभाग के प्रो अमरनाथ सिंह ने सावित्री बाई फुले के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला. वहीं प्राचार्य डॉ सत्यप्रिय महालिक ने कहा कि उन्नीसवीं सदी में लोगों की मानसिकता थी कि लड़की घर संभालने, खाना बनाये और परिवार की देखभाल करे. सावित्री बाई फुले के समय में यह मानसिकता अपने चरम पर थी, तब वे समाज की परवाह किये बिना बालिका शिक्षा, विधवा विवाह जैसे समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने की सोच को लेकर घर से निकली. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-11th-class-student-of-kendriya-vidyalaya-missing-police-is-searching/">किरीबुरू

: केन्द्रीय विद्यालय के 11वीं का छात्र लापता, पुलिस कर रही तलाश

शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राएं रहे मौजूद

कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिलचंद्र पाठक ने कहा कि सावित्री बाई फुले द्वारा किए गए कार्य सराहनीय है, उनके किये गए प्रयासों का प्रतिफल आज हम सभी को दिखाई पड़ता है. प्रो सुनीता गुड़िया ने सावित्रीबाई फुले के द्वारा किये गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा सभी प्रकार के समस्याओं का समाधान कर सकती है. कार्यक्रम का संचालन अपूर्वा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन फैजल ने किया. इस अवसर पर प्रो. सुदेष्णा बनर्जी, प्रो कंचन गिरि, डॉ. श्वेता कुमारी, प्रो. गीता कुमारी, प्रो. शोभा मुवाल, प्रो. सुरभि सिन्हा, प्रो. हरेन्द्र पंडित, प्रो. शाहिना नाज, प्रो कशिश, प्रो अमित मेहता व अन्य शिक्षकों के साथ अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही