Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज में मनाई गई साहित्यकारों की जयंती

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : वर्कर्स कॉलेज के हिंदी विभाग द्वारा शनिवार को राष्ट्रकवि मैथलीशरण गुप्त, सुभद्रा कुमारी चौहान एवं आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. डॉ. सत्यप्रिय महालिक ने कहा कि वर्तमान में साहित्य लेखन को लोग रोजगार के रूप में अपना रहे हैं. साहित्य का यह एक नया रूप है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-attempted-theft-in-hanuman-temple-thieves-failed-to-break-the-lock-of-the-donation-box/">चक्रधरपुर

: हनुमान मंदिर में चोरी का प्रयास, दान पेटी का ताला तोड़ने में असफल रहे चोर
इसके माध्यम से विद्यार्थी प्रूफ रीडिंग, संवाददाता, संपादन, संचालन, समाचार वाचक, प्रकाशक जैसे कई कार्य कर स्वयं रोजगार प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही औरों को भी रोजगार प्रदान कर सकते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को साहित्य लेखन के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर हिंदी के विद्यार्थियों ने काव्य पाठ किया. कार्यक्रम में स्वागत भाषण हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. सुनीता गुड़िया ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. कंचन गिरि ने दिया. कार्यक्रम का संचालन शिवांगी कुमारी ने किया. इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा हिंदी के विद्यार्थियों को कार्यक्रम के संचालन, काव्य पाठ, अभिनय इत्यादि के लिए पुरस्कार स्वरूप पुस्तकें प्रदान की गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही