Search

 
 
 

जमशेदपुर : तुलसी भवन में मनी साहित्यकार अध्यापक पूर्ण सिंह की जयंती, छंद संग्रह 'श्रुति के सवैया उल्लाला' का लोकार्पण

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में साहित्य समिति, तुलसी भवन की ओर से रविवार को संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक `कथा मंजरी` सह साहित्यकार अध्यापक पूर्ण सिंह की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता संस्थान के मानद महासचिव डाॅ प्रसेनजित तिवारी ने की. स्वागत वक्तव्य साहित्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ यमुना तिवारी `व्यथित` प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के आरंभ में माधवी उपाध्याय ने सरस्वती वंदना की. तत्पश्चात् अतिथियों ने दीप प्रज्वलित व साहित्यकार अध्यापक पू्र्ण सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये. सभी का विस्तृत साहित्यिक परिचय अशोक पाठक `स्नेही` ने प्रस्तुत किया. इसके बाद कवयित्री रीना गुप्ता `श्रुति` रचित छंद संग्रह `श्रुति के सवैया उल्लाला` का लोकार्पण अतिथियों ने किया. इस अवसर पर रचनाकार परिचय डाॅ वीणा पांडेय भारती तथा लोकार्पित पुस्तक पर विस्तृत पाठकीय प्रतिक्रिया प्रतिभा प्रसाद कुमकुम ने प्रस्तुत किया. इसे भी पढ़ें : पिता">https://lagatar.in/fathers-pain-expressed-shibu-said-bjp-sent-my-son-to-jail-under-conspiracy/">पिता

का दर्द छलका, शिबू बोले- मेरे बेटे को भाजपा ने साजिश के तहत जेल भेजा
अगले सत्र कथा मंजरी में विभिन्न विषयों को स्पर्श करती हुई कुल 10 कहानियों का पाठ किया गया. इसकी समीक्षात्मक टिप्पणी कथा पाठ के उपरान्त डाॅ प्रसेनजित तिवारी ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य के दौरान की. इसलिए दौरान बिन्दु सिंह, शकुंतला शर्मा, रीना गुप्ता, प्रदीप कुमार मिश्र, निवेदिता श्रीवास्तव, उमा पाण्डेय, आरती श्रीवास्तव `विपुला`, चंदा कुमारी, कन्हैया लाल अग्रवाल तथा पद्मा प्रसाद ने स्वरचित कथाओं का पाठ किया. कार्यक्रम का संचालन साहित्य समिति के सचिव डाॅ अजय कुमार ओझा तथा धन्यवाद ज्ञापन वसंत जमशेदपुरी ने किया. इस अवसर पर सुरेश चंद्र झा, डाॅ संजय पाठक `स्नेही`, जितेश कुमार तिवारी, हरिहर राय चौहान, वीणा कुमारी नंदिनी, शिव नंदन सिंह, नीलिमा पांडेय, धर्मचंद्र पोद्दार, बालकृष्ण मिश्र, प्रतिभा मिश्र, भंजदेव, देवेंद्र व्यथित, दिव्येन्दु त्रिपाठी, बलविन्दर सिंह, उपासना सिन्हा, शिप्रा सैनी मौर्या, उषा झा समेत नगर के कई साहित्यकार एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही