Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अरका जैन यूनिवर्सिटी में मनी सिद्धू-कानू की जयंती

Jamshedpur (Anand Mishra) : अरका जैन विश्वविद्यालय, स्कूल ऑफ नर्सिंग ने सिद्धू कान्हू जयंती मनायी गयी. परिसर में अंतर्विभागीय स्तर पर कविता पाठ का आयोजन किया गया. इसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति दी. इस अवसर पर आईक्यूएसी सेल के डॉ अमित कुमार और अंग्रेजी विभाग के डॉ मनोज कुमार पाठक एनएसएस के अधिकारी के रूप में और नर्सिंग फैकल्टी और विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने सिद्धू कान्हू को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसे भी पढ़ें : इंडोनेशिया">https://lagatar.in/earth-trembled-again-in-indonesia-earthquake-with-a-magnitude-of-7-3/">इंडोनेशिया

में फिर कांपी धरती, 7.3 की तीव्रता से आया भूकंप
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ दीप प्रज्वलित कर व सिद्धू कान्हू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई. अतिथियों ने उन दो महान भाइयों के बारे में जानकारी दी, जिन्होंने राष्ट्र को अपना जीवन दिया. नर्सिंग की छात्राओं ने संथाली नृत्य पेश किया, जिसमें सिद्धू और कान्हू के जीवन और संघर्ष को दर्शाया गया. कार्यक्रम के समापन पर नर्सिंग फैकल्टी रोशन मरांडी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही