Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिष्टुपुर प्रधान डाकघर और आवासीय कार्यालय का जल्द होगा जीर्णोद्वार, डाक निदेशक ने किया निरीक्षण

Jamshedpur (Rohit kumar) : बिष्टुपुर स्थित प्रधान डाकघर और आवासीय कार्यालय का जल्द जीर्णोद्वार होगा. इसे लेकर गुरुवार को डाक निदेशक राम विलास चौधरी, निदेशक लेखा रांची रिजवान अहमद, वरीय डाक अधीक्षक सिंहभूम गुड़िया कुमारी, वरीय डाक पाल जमशेदपुर अंजन मित्रा सहित भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आई एम बेहरा निरीक्षण करने पहुंचे. रामविलास चौधरी ने वर्षो पुराने डाक भवन का अवलोकन किया जो वर्तमान में जर्जर अवस्था मेंहै. उन्होंने आवासीय कॉलोनी का भी निरक्षण किया जिसके बाद उन्होंने कार्यालय भवन और कॉलोनी का यथाशिघ्र जीर्णोद्धार प्रारंभ करने का आश्वासन दिया. आपको बता दे की कार्यालय भवन काफी जर्जर अवस्था में है. भवन के छत से प्लास्टर और छज्जा टूट चुका है. वहीं दीवारों और छत पर पेड़ उग आए है, जिससे दुर्घटना की संभावना हमेशा बनी रहती है. ऐसे में विभाग की ये पहल काफी सार्थक होगी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-thieves-arrested-with-nine-solar-plates-worth-rs-1-44-lakh/">जमशेदपुर

: 1.44 लाख रुपये के नौ सोलर प्लेट के साथ दो चोर गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही