Jamshedpur : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया एसडीओ आवास के पास से लोहे के रॉड की चोरी करते हुये पुलिस ने दो लोगों को रंगेहाथ धर-दबोचा है. दोनों के पास से पुलिस ने 5000 रुपये मूल्य का लोहे का रॉड भी बरामद किया है. घटना के संबंध में बिष्टुपुर थाना के एएसआई कृष्ण कुमार के बयान पर टेंपो संख्या जेएच 05 सीडी- 6112 का चालक सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर का कमलेश साह और सीतारामडेरा देवनगर का नरेश दास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें:किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-husband-breaks-wifes-head-in-a-dispute-while-drinking-bones-in-guava/">किरीबुरु
: गुवा में हड़िया पीने के दौरान हुए विवाद में पति ने पत्नी का सिर फोड़ा
नोवामुंडी, जगन्नाथपुर की सड़कों पर बने आधे-अधूरे और ऊंचे स्पीड ब्रेकर से हो रही दुर्घटनाएं [wpse_comments_template]
: गुवा में हड़िया पीने के दौरान हुए विवाद में पति ने पत्नी का सिर फोड़ा
पेट्रोलिंग के दौरान दबोचा
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान दोनों आरोपियों को रॉड की चोरी करते हुए देखा था. इसके बाद दोनों का पीछा किया गया. इस बीच ही दोनों को खदेड़कर पुलिस टीम ने दबोच लिया. इसके बाद दोनों को थाना लाया गया और एक आपराधिक मामला दर्ज करके शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें:बड़ाजामदा,">https://lagatar.in/accidents-due-to-half-finished-and-high-speed-breakers-on-the-roads-of-barajamda-noamundi-jagannathpur/">बड़ाजामदा,नोवामुंडी, जगन्नाथपुर की सड़कों पर बने आधे-अधूरे और ऊंचे स्पीड ब्रेकर से हो रही दुर्घटनाएं [wpse_comments_template]
Leave a Comment