Search

जमशेदपुर : कोर्ट के आदेश के बाद बिष्टुपुर का कैफे कॉफी डे सील

Jamshedpur (Rohit Kumar) : बिष्टपुर मेन रोड स्थित कैफे कॉफी डे को गुरुवार को कोर्ट के आदेश के बाद सील कर दिया गया. इसको लेकर भुवनेश्वरी एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के केतन अडेसरा ने कैफे कॉफी डे को चलाने वाली अमलगमेटेड बीन कॉफी ट्रेडिंग कंपनी लिमिडेट के खिलाफ मनी रिकवरी सूट दायर किया था. मामले को लेकर भुवनेश्वरी एस्टेट प्राईवेट लिमिटेड की ओर से अधिवक्ता अंशुमन चौधरी ने बताया कि अमलगमेटेड द्वारा पांच साल से दुकान का किराया नहीं दिया गया था. इन पांच सालों में कुल किराया 5.54 लाख रुपये हो गया था. किराया नहीं मिलने पर कोर्ट में मनी रिकवरी सूट दायर किया गया. 26 सितंबर को मामले में आर्डर जारी हुआ जिसमें दुकान के सारे एसेट्स को जब्त करने का आदेश दिया गया था. गुरुवार को इसी आदेश का पालन करते हुए कोर्ट के नाजिर धीरज कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में कैफे कॉफी डे को सील कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-blood-donation-camp-organized-in-burmamines-51-units-of-blood-collected/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस में रक्तदान शिविर आयोजित, 51 यूनिट रक्त संग्रह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//