Search

 
 
 

जमशेदपुर : होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी के खिलाफ सड़क पर उतरेगा भाजमो

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : भाजमो मानगो नगर निगम कोर कमेटी की बैठक शुक्रवार को संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नु के नेतृत्व में उलीडीह राम कृष्ण कॉलोनी में आयोजित हुई. बैठक में भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव भी मौजूद थे. उन्होंने मानगो नगर निगम की ओर से तीन गुना अधिक होल्डिंग टैक्स जनता से वसूलने पर एतराज जताया. कहा कि मानगो की अधिकांश आबादी मध्यमवर्गीय है. यहां निम्न आय वर्ग के लोग ज्यादातर रहते हैं. ऐसे में तीन गुना होल्डिंग टैक्स चार्ज करना न्यायपूर्ण नहीं है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-farewell-given-to-10-retired-employees-in-tata-motors-workers-union/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में 10 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गयी विदाई
मानगो नगर निगम जनसुविधा व्यवस्था प्रदान करने में पुरी तरह विफल है, मानगो, उलीडीह, आजादनगर के सभी वार्डों में जनता त्रस्त है और उसपर होल्डिंग टैक्स का भारी भरकम बोझ डालकर जनता के जले में नमक छिड़कने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है. जिसका भाजमो सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराएगी. बैठक में मुख्य रूप से भाजमो जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, आकाश शाह, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना, मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-15-lakh-rupees-compensation-to-the-relatives-of-the-deceased-laborer/">जमशेदपुर

: मृत मजदूर के परिजनों को मिला 15 लाख रुपए मुआवजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही