Search

 
 
 

जमशेदपुर : भाजमो ने बारीडीह में मनायी जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद की जयंती

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में देश के प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती समारोह बारीडीह विधानसभा कार्यालय में मनायी गई. सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत में दो निशान, दो प्रधान एवं धारा 370 का पुरजोर विरोध किया और इसी के तहत उन्होनें बिना परमिट के कश्मीर में प्रवेश किया जहां प्रवेश करने पर उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया. जेल में ही उन्होंने अपना बलिदान दे दिया. आज उन्ही के प्रेरणा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धारा 370 हटाया गया. आज कश्मीर में तिरंगा शान से लहरा रहा है. देश हमेशा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद रखेगा. इसे भी पढ़ें : मानगो">https://lagatar.in/mango-sahara-city-rape-case-argument-in-high-court-on-behalf-of-minister-banna-guptas-brother-guddu-gupta-and-others/">मानगो

सहारा सिटी रेप केस : मंत्री बन्ना गुप्ता के भाई गुड्डू गुप्ता एवं अन्य की ओर से हाइकोर्ट में हुई बहस

कार्यक्रम में यह लोग थे मौजूद

कार्यक्रम में केंद्रीय उपाध्यक्ष रामनारायण शर्मा, कुलविंदर सिंह पन्नू, एम चंद्रशेखर राव, विकाश गुप्ता, मंजू सिंह,अमित शर्मा, राजेश मुखी, काकुली मुखर्जी, कैलाश झा, विनोद यादव, शकर कर्मकार, जयप्रकाश सिंह, मांकेश्वर चौबे, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, शमसाद खान, विकाश कुमार, पुतुल सिंह, त्रिलोचन सिंह, शिम्मी कच्छप, रेखा महानंदी, सरस्वती खमरी, दुर्गा प्रसाद, कामेश्वर निषाद, संजय कालिंदी, राहुल कुमार, मयंक कुमार, जितेंद्र कुमार, गणेश चंद्र, सुलोचना देवी, महुआ  चक्रवर्ती, रंजिता राय, गीता कुंडू, यमुना देवी इत्यादि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन विकाश गुप्ता एवम धन्यवाद काकुली मुखर्जी ने किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-birth-anniversary-of-dr-shyama-prasad-mukherjee-was-celebrated-with-devotion-at-sakchi-bjp-office/">जमशेदपुर

: साकची भाजपा कार्यालय में श्रद्धाभाव से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही