Search

 
 
 

जमशेदपुर : भाजमो कोर कमेटी की बैठक संपन्न, आगामी चुनाव की बनी रणनीति

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) झारखंड प्रदेश कोर कमेटी की बैठक शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में बिष्टुपुर स्थित राजस्थान भवन में संपन्न हुई. सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने पार्टी का ध्वज फहराया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक का विधिवत शुभारंभ किया. बैठक में आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया. झारखंड राज्य को 7 भागों में रांची, जमशेदपुर, देवघर, गढ़वा, चतरा, धनबाद, पाकुड़ में चुनाव की तैयारी को लेकर जिला अध्यक्षों को विशेष टास्क दिया गया है. सभी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ उपरोक्त क्षेत्रों में जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए कार्य करेंगे. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-roshan-sao-murder-case-revealed-3-arrested/">रामगढ़

: रौशन साव हत्याकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार

झारखंड में जल, जंगल व जमीन की मची है लूट

[caption id="attachment_729184" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/JSR-BJM-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> झंडा फहराते पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य[/caption] इस अवसर पर धर्मेंद्र तिवारी ने बताया की आगामी चुनाव में संभावित प्रत्याशियों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल करने की जिम्मेवारी जिला अध्यक्षों को दी गई है. झारखंड राज्य का गठन जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए हुए था किंतु आज इसके बिल्कुल उलट झारखंड में जल, जंगल, जमीन की लूट मची हुई है. अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि जमीनों की लूट में लगे हुए हैं. राज्य के वरिष्ठ अधिकारी जमीन लूट के मामले में जेल में बंद हैं. पूरा राज्य भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा है. इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/pradhan-mantri-awas-urban-yojana-build-beautiful-houses-get-rewards/">प्रधानमंत्री

आवास शहरी योजना : सुंदर घर बनाइये, पुरस्कार पाइये

भाजमो बनेगी जनता की आवाज

भ्रष्टाचार की जड़े पूर्व की सरकार से जुड़ी हुई है. पक्ष और विपक्ष एक दूसरे की पीठ सहलाने का कार्य कर रही है. ऐसी परिस्थिति में भारतीय जनतंत्र मोर्चा जनता की आवाज बनकर पूरे राज्य में सक्रिय होकर कार्य करेगी और जनता के बीच जाकर उनके हक और अधिकार के लिए संघर्ष करेगी. बैठक में मुख्य रूप से विधायक सरयू राय, प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा, उपाध्यक्ष पीएन सिंह, राकेश शर्मा, महासचिव आशिष शीतल मुंडा, जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, उदय कुमार सिंह धनबाद, शिव शंकर मुंडा, शयेश पांडेय, अशोक गोयल शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही