Search

 
 
 

जमशेदपुर : शहर में बढ़ते अपराध को लेकर एसएसपी से मिला भाजमो प्रतिनिधिमंडल

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर मंगलवार को भारतीय जनतंत्र मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था, चोरी, छिनतई और नशा के व्यापार को रोकने की गुहार लगाई. मौके पर मौजूद भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि बीते कुछ महिनों में जमशेदपुर के किसी ना किसी थाना क्षेत्र में रोजाना चोरी और छिनतई की घटना हो रही है. चोर गिरोह पूरे शहर में सक्रिय है. मकान मालिक के घर से जाते ही चोर बिना डर के घरों में घुसकर चोरी कर ले रहे हैं. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-married-women-worship-maa-vipadtarini-to-wish-for-happiness-and-prosperity/">नोवामुंडी

: सुख समृद्धि की कामना के लिए सुहागिन महिलाओं ने की मां विपदतारिणी की पूजा

थानों में होती है अवैध वसूली

सुबोध श्रीवास्तव ने थानों में अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए कहा कि थाना प्रभारी अपराध में अंकुश नहीं लगाते बल्कि किसका घर कहां बन रहा है उसकी वसूली में लगे रहते हैं. दो व्यक्तियों के झगड़ों में दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज कराकर वसूली का काम किया जाता है. पुलिस रात को पेट्रोलिंग भी नहीं करती है जिससे अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-for-the-well-being-of-the-family-women-worship-maa-vipatarini/">चांडिल

: परिवार की खुशहाली के लिए महिलाओं ने की मां विपतारिणी की पूजा

नशे के बढ़ते कारोबार से होती है घटना

उन्होंने कहा कि नशाखोरी से बड़ा गिरोह नशे के व्यापारियों का है. ब्राउन शुगर एवं अन्य घातक नशीले पदार्थों की सप्लाई गली-मुहल्लों तक होने से अपराध अनियंत्रित हो रहा है. नशे के व्यापारियों पर शिकंजा कसना अति आवश्यक है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही