Search

 
 
 

Jamshedpur : कांग्रेस नेता डॉ. अजय की चुनौती भाजमो जिलाध्यक्ष ने स्वीकारी

 
  • विधायक सरयू राय की बजाय स्वयं से सार्वजनिक बहश की दी चुनौती
Jamshedpur (Sunil Pandey) : भाजमो महानगर अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कांग्रेस नेता डॉ. अजय कुमार पर छिछोरी हरकत करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जमशदेपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का पुतला फूंकवाकर डॉ. अजय ने विधायक को सार्वजनिक बहश की चुनौती दी. डॉ. अजय की चुनौती को पार्टी ने स्वीकार किया. कहा कि अगर भाजमो भी चाहे तो डॉ. अजय व कांग्रेस नेताओं का पुतला फूंक सकता है. लेकिन ऐसी छिछोरी हरकत भाजमो नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि भुईंयाडीह की इन्द्रानगर-कल्याणनगर के बस्तियों के करीब 150 घरों को तोड़ने के मामले में डॉ. अजय कुमार अपना हित साधने के लिए मामले को तोड़ मरोड़कर पेश कर रहे हैं. जबकि सच्चाई यह है कि एनजीटी में अर्जुन मुंडा स्वर्णरेखा नदी के तल में बड़ी संख्या में बन रही बहुमंजिली इमारतों की जांच करने के लिए लिखा था. इससे नदी एवं पर्यावरण पर कुप्रभाव पड़ रहा है या नहीं. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-hemant-government-cheated-youth-farmers-and-women-harelal/">Chandil

: हेमंत सरकार ने युवा, किसान व महिलाओं को ठगा – हरेलाल
एनजीटी के आदेश पर प्रशासन ने दो समिति बनाकर मामले की जांच की. जिसमें सोनारी-दोमुहानी से कपाली तक क्षेत्रीय अमीन, राजस्व उप निरीक्षक और क्षेत्रीय निरीक्षक ने संयुक्त निरीक्षण कर प्रतिवेदन दिया है. जब पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने दोमुहानी से कपाली तक का सर्वेक्षण एनजीटी के सामने प्रस्तुत किया तो डॉ. अजय कुमार को बताना चाहिए कि उनकी पार्टी की झारखण्ड सरकार के जमशेदपुर अंचल अधिकारी ने इसमें इन्द्रानगर-कल्याणनगर की बस्तियों को किसके आदेश पर जोड़ दिया है? कहा कि झारखण्ड सरकार की संयुक्त जांच समिति ने बहुमंजिली इमारतों की जगह बस्तियों के घरों को नदी के लिए खतरा बता दिया है. डॉ. अजय कुमार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और अर्जुन मुंडा के पत्र के बहाने बस्तियों को तोड़ने की सरकारी साजिश के लिए माफी मांगनी चाहिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही