Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : भाजमो ने जेएनएसी को सौंपी पूर्वी विस क्षेत्र के नालों की सूची, बरसात से पहले सफाई कराने की मांग

Jamshedpur (Sunil Pandey) : भाजमो महानगर अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जेएनएसी की सीटी मैनेजर क्रिसटिना से मुलाकात की. इस दौरान जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत पड़ने वाले तमाम बड़े नालों की सुची सौंपकर बरसात से पूर्व नालों की सफाई सुनिश्चित कराने की मांग की. सूची में क्षेत्र के 27 बड़े नालों का जिक्र किया गया है. भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा बड़े नालों में कचड़े का अंबार रहने के कारण नालियाँ अक्सर जाम रहती है. बरसात में नाले का पानी ओवरफलो होकर सड़कों पर बहने लगता है. जिसके कारण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होती है. प्रतिनिधिमंडल में भाजमो जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, महिला अध्यक्ष मंजु सिंह, प्रवक्ता आकाश शाह, भुइयांडीह मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष चार्ली लैजरस, गणेश चंद्र सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-140-applications-came-in-pension-camp-14029-got-pension-approval-in-four-and-a-half-months/">जमशेदपुर

: पेंशन कैंप में आए 140 आवेदन, साढ़े चार माह में 14029 को मिली पेंशन की स्वीकृति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही