Jamshedpur (Sunil Pandey) : भाजमो मानगो नगर निगम समिति ने संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नू के नेतृत्व में रविवार को मानगो संकोसाई 5 नम्बर अंतर्गत विभिन्न गली- मोहल्लों में भ्रमण कर जनसंपर्क अभियान चलाया और जनता से सीधा संवाद स्थापित किया. सड़क, नाली, साफ सफाई, स्ट्रीट लाइट, शौचालय, फॉगिंग, पेयजल, बिजली आपूर्ति सहित अन्य मौलिक सुविधाओं के संबंध में भाजमो नेताओं ने लोगो से जानकारी ली. भाजमो नेताओं ने जनता द्वारा बताई गई सभी समस्याओं को सुचिबद्ध किया और यथाशीघ्र मानगो नगर निगम कार्यालय को सुचित कर समाधान की दिशा में यथासंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-delhi-khalsa-fateh-march-in-lauhangari-many-including-ssp-participated/">जमशेदपुर
: लौहनगरी में निकला दिल्ली खालसा फतेह मार्च, एसएसपी समेत कई हुए शामिल
: परमहंस लक्ष्मी नाथ गोस्वामी मंदिर प्रांगण में निःशुल्क साप्ताहिक योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ [wpse_comments_template]
: लौहनगरी में निकला दिल्ली खालसा फतेह मार्च, एसएसपी समेत कई हुए शामिल
समस्याओं का समाधान नहीं होने पर होगा आंदोलन
समिति के संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नु ने बताया की गर्मी बढ़ते ही मानगो क्षेत्र में बिजली- पानी की समस्या बढ़ जाती है. जिसे देखते हुए भाजमो नगर निगम समिति प्रत्येक मोहल्लों में सघन भ्रमण अभियान चलाकर लोगो से मिल रही है. क्षेत्र की समस्या के संबंध में जानकारी एकत्र कर रही है यदि निर्धारित समय अवधि में इन समस्याओं पर कार्य नहीं हुआ तो भाजमो संबंधित विभागों के कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करेगी. भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से समिति के सदस्य आकाश शाह, मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना, अशोक सिंह, रविंद्र सिंह, निरज साहु, महेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-free-weekly-yoga-training-camp-started-in-paramhans-lakshmi-nath-goswami-temple-premises/">जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मी नाथ गोस्वामी मंदिर प्रांगण में निःशुल्क साप्ताहिक योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ [wpse_comments_template]
Leave a Comment