Search

 
 
 

जमशेदपुर : भाजमो नेताओं ने दिवंगत भाजपा नेता मनमोहन चौधरी व जयनारायण सिंह को दी श्रद्धांजलि

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में सोमवार को बारीडीह विधानसभा कार्यालय में राष्ट्रवादी विचारक एवं जनसंघ के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय मनमोहन चौधरी एवं स्वर्गीय जयनारायण सिंह की स्मृति में शोकसभा का आयोजन किया गया. इस दौरान भाजमो नेताओं ने दोनों विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की. भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि इन दोनो विभूतियों ने अपना जीवन जनसरोकार में न्योछावर कर दिया. इन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से लेकर जनसंघ और भारतीय जनसंघ में अपना बहुमूल्य योगदान दिया. भाजमो केंद्रीय उपाध्यक्ष रामनारायण शर्मा ने कहा कि दोनो दधिचियों ने अपनी हड्डियां गला कर समाज और राष्ट्र को समर्पित कर दिया. इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-blackout-in-the-rural-area-adjacent-to-the-city-people-are-in-darkness-for-three-hours/">जमशेदपुर

: शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्र में ब्लैक आउट, तीन घंटे से अंधेरे में हैं लोग

श्रद्धांजलि सभा में यह लोग रहे मौजूद

श्रद्धांजलि सभा में जिला मंत्री राजेश कुमार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित शर्मा,बारीडीह मंडल अध्यक्ष विजयनारायणं सिंह,असीम पाठक,मिथलेश श्रीवास्तव, एस पी सिंह, गौतम धर,राकेश कुमार,अनिकेत सावरकर,अशोक कुमार,सुशील खड़का,बिनोद यादव,नंदिता गगराई,कलावती पाठक,देव प्रसाद,वीरेंद्र सिंह,राजू राव इत्यादि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-asa-staged-a-sit-in-demanding-the-status-of-first-official-language-to-santali/">जमशेदपुर

: संताली को प्रथम राजभाषा का दर्जा देने की मांग को लेकर एएसए ने दिया धरना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही