Search

 
 
 

Jamshedpur : भाजमो नेताओं ने लोकनायक को दी श्रद्धांजलि

 
  • मानगो स्थित जेपी सेतु प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Jamshedpur (Sunil Pandey) : लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर के नेताओं ने मानगो जेपी सेतु स्थित लोकनारायण जयप्रकाश की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे. उन्होंने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया था. इसी क्रांति के बदौलत उन्होंने इंदिरा गांधी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया था. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-disturbance-in-puja-market-due-to-torrential-rains-in-ghatshila/">Ghatshila

  : घाटशिला में मूसलाधार बारिश से पूजा बाजार में खलल
जेपी के नेतृत्व में 1974 में शुरू हुआ आंदोलन स्वतंत्र भारत के इतिहास का सबसे बड़ा आंदोलन बना. जेपी के मार्गदर्शन में ही विपक्षी दलों के गठबंधन से जनता पार्टी का गठन हुआ और 1977 में पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार केंद्र की सत्ता में आई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजमो नेता कुलविंदर सिंह पन्नू, आकाश शाह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रेम सक्सेना, कन्हैया ओझा, प्रवीण सिंह, अर्जुन यादव, भारत पांडे, विजय सिंह, संतोष भगत, अनिल सिंह, निर्भय सिंह, दीपक प्रजापति, ममता सिंह आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-mnps-withholds-results-of-children-belonging-to-disadvantaged-group/">Jamshedpur

: एमएनपीएस ने अभिवंचित वर्ग के बच्चों का रिजल्ट रोका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही