Search

 
 
 

Jamshedpur : भाजमो नेताओं ने किया रामदीन बागान और मनिफीट का दौरा, जनसमस्याओं से हुए अवगत

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : संपर्क समस्या समाधान अभियान के तहत और जमशेदपुर पश्चिमी के के तहत विधायक सरयू राय के निर्देश पर शुक्रवार को लक्ष्मीनगर मंडल भाजमो के पदाधिकारियों ने रामदीन बागान एरिया और मनिफीट एरिया का भ्रमण किया. इस दौरान पार्टी के नेताओं ने लोगों से बात की और उनकी समस्याओं को जाना. साथ ही सड़क, नाली, बिजली, चापाकल समेत अन्य समस्याओं को रजिस्टर में दर्ज किया. इन सारी समस्याओं के समाधान के लिए वे विधायक सरयू राय को अवगत कराएंगे. इसे भी पढ़ें :  पर्यावरण">https://lagatar.in/playing-with-the-environment-is-costing-people-dearly-it-is-necessary-to-protect-rivers-ponds-mountains-fields-barns-from-destruction/">पर्यावरण

से खिलवाड़ लोगों को पड़ रहा भारी, नदी, तालाब, पहाड़, खेत, खलिहानों को नष्ट होने से बचाना जरूरी
रामदीन बागान में 2ए के रोड में पाया गया कि घरों के बगल से एक नाला गया है, जिसकी सफाई नहीं होने के कारण बरसात में पूरा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है. उसकी सफाई करने के लिए जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी के अधिकारी को निर्देश दिया जायेगा. कई चापानला और स्ट्रीट लाइट खराब थे. उसकी भी मरम्मत का निर्देश दिया जायेगा. इस दौरान लक्ष्मी नगर मंडल अध्यक्ष विनोद राय, विनोद यादव, नवीन कुमार, राजू, अमरेश, करनदीप सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष शीला नाथ पांडे समेत कई बस्तीवासी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : ब्रिटेन">https://lagatar.in/reserve-bank-of-india-brought-100-tons-of-gold-from-britains-central-bank-to-india-impact-will-be-visible-on-the-countrys-economy/">ब्रिटेन

के सेंट्रल बैंक से 100 टन सोना भारत लाया RBI …देश की अर्थव्‍यवस्‍था पर दिखेगा प्रभाव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही