Jamshedpur ( Sunil Pandey) : भाजमो मानगो नगर निगम समिति के संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नु के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने रविवार को मानगो एनएच 33 से सटे बालिगुमा स्थित सुकना बस्ती का दौरा कर सम्पर्क, समस्या, समाधान अभियान चलाया. इस दौरान टूटी हुई सड़क, बिजली के जर्जर पोल, नाली में जल निकासी सहित अन्य जनसमस्याओं की जानकारी हासिल की. इस दौरान जनता से सीधा संवाद किया गया. जिसमें लोगों ने बताया की बिजली, पानी की समस्या के साथ ही सड़क, साफ सफाई, स्ट्रीट लाइट, शौचालय से संबंधित समस्याएं क्षेत्र में व्याप्त है जिससे आम जनता को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. भाजमो नेताओं ने स्थानीय जनता को आश्वस्त किया जल्द ही सभी समस्याओं से मानगो नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा तथा तत्काल समाधान करने की मांग की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-free-education-of-bangla-language-started-in-mataji-ashram-hata/">जमशेदपुर
: माताजी आश्रम हाता में बंगला भाषा की निः शुल्क पढ़ाई शुरु
: करनडीह में सेंगेल एकता प्रार्थना सभा का आयोजन, पूर्व सांसद सालखन मुर्मू हुए शामिल [wpse_comments_template]
: माताजी आश्रम हाता में बंगला भाषा की निः शुल्क पढ़ाई शुरु
समस्याओं का समाधान नहीं होने पर होगा आंदोलन
भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा की मानगो की गरीब और मध्यम आय वर्गीय जनता से मानगो नगर निगम मोटी रकम होल्डिंग टैक्स के रूप में वसूल रही है. लेकिन नागरिक सुविधा बहाल करने में नगर निगम पूणतः विफल है. जिसका परिणाम है की मानगो की जनता आज त्राहीमाम कर रही है. सुबोध श्रीवास्तव ने कहा की यदि नगर निगम मानगो की जनसमस्याओं को दुर करने के लिए कोई ठोस पहल नहीं करती है तो भाजमो मजबूरन मानगो नगर निगम के खिलाफ धरने पर बैठेगी. भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से कन्हैया ओझा, प्रेम सक्सेना, नीरज साहु, रविंद्र सिंह, अशोक सिंह, राहुल कुमार सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sengel-unity-prayer-meeting-organized-in-karandih-former-mp-salkhan-murmu-participated/">जमशेदपुर: करनडीह में सेंगेल एकता प्रार्थना सभा का आयोजन, पूर्व सांसद सालखन मुर्मू हुए शामिल [wpse_comments_template]
Leave a Comment