Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : भाजमो नेताओं ने मानगो के मोहल्लों का दौरा कर जन समस्याओं की जानकारी प्राप्त की

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : भाजमो मानगो नगर निगम समिति ने संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नु के नेतृत्व में उलीडीह एनएच 33 से सटे वार्ड नम्बर 2 महावीर कॉलोनी, समतानगर सहित अन्य इलाकों का भ्रमण कर जनसमस्याओं का जायजा लिया. भाजमो नेताओं ने जनता से सीधा संवाद कर सड़क, साफ सफाई, नाली, स्ट्रीट लाइट,पानी, बिजली, शौचालय सहित अन्य से संबंधित समस्याओं की जानकारी प्राप्त की और समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया. जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों ने गर्मी बढ़ते ही मानगो में शुरू हुई बिजली की भारी कटौती की समस्या बताई. इसके साथ ही मानगो, उलीडीह के विभिन्न मोहल्लों में उत्पन्न पेयजल संकट पर भी लोगों ने नाराजगी व्यक्त की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bagbeda-water-supply-schemes-incomplete-work-could-not-be-started-even-after-the-approval-of-funds/">जमशेदपुर

: राशि स्वीकृति के बाद भी शुरु नहीं हो पाया बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का अधूरा काम

अधिकारियों से मिलकर सौंपेंगे मांग पत्र

भाजमो नेताओं ने कहा कि मानगो में बिजली और पेयजल व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए जल्द ही दोनों विभागों के अधिकारियों से प्रतिनिधिमंडल मिलेगा तथा मांग पत्र सौंपेगा. समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने की स्थिति में मानगो पेयजल कार्यालय और स्थानीय विद्युत कार्यालय पर जनता के साथ वृहत विरोध प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल में धर्मेंद्र प्रसाद, आकाश शाह, प्रेम सक्सेना, कन्हैया ओझा, अशोक सिंह, महेंद्र सिंह,  अभिजीत सेनापति, नीरज साहु, राहुल कुमार, प्रेम दीक्षित सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nmc-orders-to-check-mbbs-degree-of-dr-mrityunjay-of-mgm-hospital/">जमशेदपुर

: एनएमसी ने एमजीएम अस्पताल के डॉ. मृत्युंजय की एमबीबीएस की डिग्री जांचने का दिया आदेश  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही