Manoharpur (Ajay Singh) : विश्वकल्याण आश्रम (समीज, पारलीपोष) में 3 मार्च दिन शुक्रवार से 8 मार्च तक चलने वाले धार्मिक अनुष्ठान समेत निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ. आयोजन का विधिवत्त उद्घाटन द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर मठ के जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उन्होंने इस चिकित्सा शिविर में अधिक से अधिक लोगों को चिकित्सा सेवा का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया. कहा कि ब्रह्मलीन जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज जी की अधूरे कार्यों को सभी के सहयोग से पूरा करना हमारी पहली प्राथमिकता है. उनकी कमी की अनुभूति है और उनकी कमियों की पूर्ति नहीं हो सकती. वे एक महान विभूति व दार्शनिक संत थे.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mani-jn-tatas-birth-anniversary-at-golmuri-utkal-samaj-middle-and-high-school/">जमशेदपुर
: गोलमुरी उत्कल समाज मध्य एवं उच्च विद्यालय में मनी जेएन टाटा की जयंती
[wpse_comments_template]

Leave a Comment