Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : भाजमो महानगर ने जेएन टाटा की 184वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किया

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : भाजमो जमशेदपुर महानगर का प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में टाटा उद्योग के संस्थापक जमशेद जी नसरवान जी टाटा की 184वीं जयंती के अवसर पर बिष्टुपुर पोस्टल पार्क स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस मौके पर सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि जमशेद जी टाटा भारत में औद्योगिक क्रांति के जनक थे. उनकी दूरदृष्टि सोच का ही परिणाम है आज टाटा स्टील अंतरराष्ट्रीय स्तर की एक बड़ी स्टील निर्माता कंपनी बन कर उभरी है. जमशेदपुर शहर को बसाने में जेएन टाटा का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjmo-mahanagar-pays-tribute-to-jn-tata-on-his-184th-birth-anniversary/">मनोहरपुर

: विश्वकल्याण आश्रम में चिकित्सा शिविर आयोजित, जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी ने किया उद्घाटन

प्रतिनिधिमंडल में ये लोग हुए शामिल

इस दौरान मुख्य रूप से भाजमो के जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राव, सोशल मिडिया के विधायक प्रतिनिधि शेषनाथ पाठक, आकाश शाह, कदमा मंडल अध्यक्ष तिलेश्वर प्रजापति, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष कैलाश झा, बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष मनकेश्वर चौबे, गणेश चंद्र, हरभजन सिंह, रविंद्र सिंह, शिव कुमार, दिलीप लायक, पिंकी विश्वास, अशोक सिंह, त्रिलोचन सिंह, बंटी सिंह सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही