Search

 
 
 

जमशेदपुर : जनहित से जुड़ी समस्या को लेकर भाजमो करेगा आंदोलन

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने पूरे जिले में संगठन विस्तार, बूथ समिति एवं जनसमस्याओं को लेकर सभी मंडलों में बैठक कर सघन अभियान चलाने को कहा है. उन्होंने कहा है कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति, सहित जुगसलाई नगरपालिका क्षेत्र में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से स्थिति बदतर हो रही है. कूड़े करकट का उठाव समय से नही हो रहा है. जनता काफी परेशान है. ऐसे में भारतीय जनतंत्र मोर्चा को आंदोलन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. सभी नगर निकाय जनहित के मसलों को हल करने में रुचि दिखाए एवं अधिनस्थ अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दें. जल्द इन समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो सभी मंडल क्षेत्रों से प्राप्त जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-13331-students-will-appear-for-matriculation-and-intermediate-examination-at-38-examination-centres/">घाटशिला

: 38 परीक्षा केन्द्रों पर 13,331 विद्यार्थी देंगे मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही