Search

 
 
 

Jamshedpur : भाजमो जमशेदपुर की सभी सीटों पर लड़ेगा चुनाव

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) जमशेदपुर महानगर के पदाधिकारियों की बैठक बिष्टुपुर ओसी रोड में जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा सीटों पर पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी. सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि झारखंड में सत्तापक्ष एवं विपक्ष जनहित के सवालों पर खरा उतरने में पूरी तरह असफल रही है. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-computer-operator-fined-rs-500-for-signing-blank-mr/">Chakradharpur

: ब्लैंक एमआर में हस्ताक्षर को लेकर कम्प्यूटर ऑपरेटर पर 500 रुपए जुर्माना

शिक्षा व स्वास्थ्य भगवान भरोसे

इसका खामियाजा यहां की जनता भुगत रही है. शिक्षा एवं स्वास्थ्य भगवान भरोसे है. चारों ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है. युवा, किसान, महिला इस सरकार से आस छोड चुके हैं. ऐसे में एकमात्र किरण भारतीय जनतंत्र मोर्चा ही बची है. इसके नेतृत्वकर्ता सरयू राय हैं, जिन्होंने हमेशा भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज बुलंद की है. भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर श्रमिकों एवं आमजनों की समस्या को लेकर आवाज बुलंद करेगी. बैठक में महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, जिला मंत्री विकास गुप्ता, राजेश कुमार, शेषनाथ पाठक, दिनेश्वर कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद एवं जिला प्रवक्ता आकाश शाह उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही