Jamshedpur : जदयू में विलय होने तक सांगठनिक गतिविधि जारी रखेगा भाजमो
By Lagatar News
Aug 05, 2024 12:00 AM
पार्टी नेताओं ने संस्थापक सरयू राय का किया जोरदार स्वागत
25 को पूर्वी विस का बूथ स्तरीय सम्मेलन- सुबोध श्रीवास्तव
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय का जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल होने पर सोमवार को भाजमो कार्यकर्ताओं ने बारीडीह स्थित विधानसभा कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत सह अभिनंदन किया. इस अवसर पर जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे. उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री राय ने कहा की उन्होंने जद(यू) ज्वाइन किया है. किंतु भारतीय जनतंत्र मोर्चा अपनी संगठानिक गतिविधि यथावत जारी रखेगी. निकट भविष्य में जद (यू) झारखंड की इकाई एवं भाजमो झारखंड प्रदेश नेतृत्व आपसी विचार-विमर्श के उपरांत विलय के संबंध में निर्णय लेंगे.इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-villagers-reached-forest-department-office-after-being-deprived-of-getting-forest-patta/">Chakradharpur
: वन पट्टा मिलने से वंचित रहने पर वन विभाग के कार्यालय पहुंचे ग्रामीण
विभिन्न इलाकों में चलाया जाएगा जन हस्ताक्षर अभियान
श्री राय ने कहा की मोहरदा में हो रहे गंदे जल की आपूर्ति के संबंध में उन्होंने विधानसभा में सवाल उठाया और चांडिल डैम से पीने का पानी डिमना लेक में गिराकर पेयजल के लिए सीधे डिमना लेक से ही खींच कर शुद्ध जल की आपूर्ति करने का सुझाव दिया. इस मामले पर विभागीय मंत्री ने उनसे विधानसभा सत्र के दौरान 20 मिनट तक बहस किया और उनके सुझाव को गलत बताते हुए जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी से शुद्ध पेयजल देने का झूठा दावा किया. कहा मोहरदा में हो रहे दुषित जलापूर्ति के विरूद्ध जन दबाव बनाने के लए विभिन्न इलाकों में जन हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान भाजमो जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा की आगामी 15 अगस्त को भवन प्रभारी अपने अपने भवन क्षेत्र में झंडा फहराएंगे. साथ ही कहा कि आगामी 25 अगस्त को भारतीय जनतंत्र मोर्चा का पूर्वी विधानसभा का बूथ सम्मेलन आयोजित किया जायेगा.[wpse_comments_template]
Leave a Comment